एजेंसी न्यूज

Hurricane Helene: अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हुई

इस भयानक तूफान ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और छह राज्यों में लोगों की मौत हुई है. तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है.

Hurricane Helene: अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हुई
(Photo : X)

इस भयानक तूफान ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और छह राज्यों में लोगों की मौत हुई है. तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है.

‘हेलेन’ 26 सितंबर को तट पर आया और उसने फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ते हुए व्यापक पैमाने पर विनाश किया. तूफान के प्रभाव से हुई भीषण बारिश में कई मकान बह गए, कई सड़कें नष्ट हो गईं तथा बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं. यह भी पढ़ें : Israel-Iran War: ‘शर्म आनी चाहिए…’ जंग के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर भड़के नेतन्याहू, बोले- उनकी मदद के बिना भी हम जीतेंगे

तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी और इसके अगले दिन यानी शनिवार को ‘साउथ कैरोलाइना’ में दो और लोगों की मौत के मामले सामने आए. यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं. इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि मृतक संख्या कितनी और बढ़ सकती है. ‘हेलेन’ 2005 में ‘कैटरीना’ तूफान के बाद अमेरिका की मुख्य भूमि पर आया सबसे घातक तूफान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).