Bihar: बिहार में गिरफ्तार तस्कर की अदालत ले जाते समय मौत, परिवार ने हिरासत में यातना का आरोप लगाया
बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को अदालत ले जाते समय मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर, 19 जून : बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को अदालत ले जाते समय मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुजफ्फरपुर के आबकारी निरीक्षक दीपक सिंह के अनुसार, आरोपी बालेंद्र राय को बुधवार को जिले के भवानीडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था.
सिंह ने कहा, ‘‘राय के पास से छह लीटर नकली शराब बरामद हुई थी. आज उसे अदालत में पेश किया जाना था. रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.’’ यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वाईएसआरसीपी प्रमुख ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
राय के भाई नागेंद्र समेत परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत के लिए ‘‘हिरासत में यातना’’ को कारण बताया है. हालांकि, जब पत्रकारों ने आबकारी निरीक्षक से आरोप के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी मेडिकल रिपोर्ट देख सकते हैं, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि राय के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

