एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वाईएसआरसीपी प्रमुख ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और विपक्षी दल वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वाईएसआरसीपी प्रमुख ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

अमरावती, 20 जून आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और विपक्षी दल वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी।

राज्यपाल अब्दुल नजीर ने राज्य के लोगों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना खुशी और सौभाग्य की बात है।

नजीर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करे और आप जनता एवं राष्ट्र की सेवा करती रहें।”

मुख्यमंत्री नायडू ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और “बुद्धिमत्ता, गरिमा व सार्वजनिक कर्तव्य की गहरी भावना के साथ देश का नेतृत्व करने” के लिए उनकी सराहना की।

नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

उन्होंने कहा कि वह देश को शालीनता व सहनशीलता से प्रेरित करती रहेंगी। इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).