नोएडा (उप्र), 27 मई गौतम बुद्ध नगर में गढ़ी चौखंडी गांव के पास बुधवार सुबह एक भाजपा नेता के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
भाजपा नेता विजयपाल यादव के भाई सुखपाल यादव को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | कर्नाटक में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का ऐलान.
पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सैर के लिए निकले फेस-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी सुखपाल पर एफ एन जी रोड में गढ़ी गोल चक्कर के पास गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि गोली सुखपाल के कंधे में लगी है। सुखपाल को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | Coronavirus in Agra: ताज नगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, वायरस का प्रसार धीमा पड़ा.
चंदर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है, जबकि गढ़ी गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना लूटपाट के इरादे से की गई है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई।
पुलिस ने कहा कि सुखपाल के होश में आने के बाद पूरी बात पता चलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY