नयी दिल्ली, 17 जून उत्तरी दिल्ली के कमला नेहरू रिज में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सिविल लाइंस इलाके में रेकेट कोर्ट रोड पर रहने वाले कपिल शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि शर्मा छोटा प्रॉपर्टी डीलर था। उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।
पुलिस ने कहा, सूचना है कि शर्मा को भारी वित्तीय नुकसान हुआ था जिसके कारण वह तनाव में था। तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY