एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में हुसेनगंज थाना पुलिस ने बाबूगंज गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव खेत से बरामद किया है। उसकी आंख और गले पर चोट के निशान हैं।

देश की खबरें | युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फतेहपुर (उप्र), पांच नवंबर जिले में हुसेनगंज थाना पुलिस ने बाबूगंज गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव खेत से बरामद किया है। उसकी आंख और गले पर चोट के निशान हैं।

इस सिलसिले में पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में भी बढ़ रही है ‘आम आदमी पार्टी’ की लोकप्रियता, कांग्रेस-बीजेपी का बन सकती है विकल्प.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की सूचना पर बाबूगंज गांव के नजदीक एक ईंट भट्ठे के सामने खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान भदेर गांव निवासी पुत्तन सिंह पटेल के बेटे जय सिंह पटेल (45) के रूप में हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुत्तन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’’

यह भी पढ़े | Covid-19 in India: देश में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छठे दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय.

हुसेनगंज थाने की पुलिस ने बताया, ‘‘युवक के गले और आंख पर चोट के निशान हैं। प्रथमदृष्टया लगता है कि उसकी हत्या की गई है। मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन से मिलेगी।’’

मृत युवक के पिता पुत्तन के हवाले से पुलिस ने बताया, ‘‘बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे किसी का फोन आने पर जय सिंह घर से गया था। शव के पास उसका फोन नहीं मिला है। फोन की तलाश की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).