Covid-19 in India: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छठे दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में लगातार सात दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है. 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी
नयी दिल्ली (New Delhi), 5 नवंबर: देश में लगातार सात दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है. 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 के इलाजरत मामलों में लगातार गिरावट जारी है, जो वर्तमान में 5,27,962 है.
बयान में कहा गया, ‘‘उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों से 6 लाख से कम हैं. 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाजरत मामले 20,000 से कम हैं और देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हैं. 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं.
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: पर्यावरण की स्वच्छता के लिए साइकल से ऑफिस जा रहे योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा.
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है.
बयान में कहा गया, ‘‘ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 77,11,809 है. ठीक हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगभग 72 लाख (71,83,847) तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब बढ़कर 92.20 प्रतिशत हो गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

