Uttar Pradesh: पर्यावरण की स्वच्छता के लिए साइकल से ऑफिस जा रहे योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब साइकल से अपने कार्यालय जाना शुरू कर दिया है. इतना ही बुधवार को निरीक्षण करने के लिए बांग्ला बाजार और आशियाना इलाकों में पॉवर सब-सेंटर्स तक भी वे साइकल से ही गए.
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब साइकल से अपने कार्यालय जाना शुरू कर दिया है. इतना ही बुधवार को निरीक्षण करने के लिए बांग्ला बाजार और आशियाना इलाकों में पॉवर सब-सेंटर्स तक भी वे साइकल से ही गए. उन्होंने उपभोक्ताओं से मुलाकात की और बिजली व्यवस्था में सुधार करने के बारे में फीडबैक लिया. मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे बिजली संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करें. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना लंबित बकाया भी चुकाएं.
कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बिल जमा किए और उन्हें मोबाइल वैन से तत्काल रसीद भी दी गईं. पिछले एक महीने में ऊर्जा विभाग और उसकी सतर्कता विंग द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान से राजस्व विभाग को 1,302 करोड़ रुपये मिले हैं. यह भी पढ़े: Krishna Janmashtami 2020: उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी पर बिजली आपूर्ति रही बाधित, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ के बंगला बाजार और आशियाना स्थित बिजली घर का निरीक्षण व जनसंपर्क। सही बिल-समय पर बिल देने और कार्मिकों को साइकिल से पेट्रोलिंग करने के लिए कहा। बकायेदारों की बिजली काटने की बजाये उनके घर में दस्तक देने और बिल भरने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये।@UPGovt @BJP4India pic.twitter.com/FcRQd6naBR
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) November 4, 2020
निरीक्षण के लिए आए मंत्री ने कहा, "बिजली काटना विकल्प नहीं है. हमने व्यवस्था की है कि बड़े डिफॉल्टर उपभोक्ता 4 किश्तों में अपने वर्तमान बिल के साथ बकाया राशि जमा कर सकते हैं." उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता समय पर बिल जमा करते हैं, तो इससे बिजली विभाग का भी नुकसान कम होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

