देश की खबरें | डीडीए ने अतिरिक्त एफएआर शुल्क के भुगतान की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ायी

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कोविड​​-19 महामारी के मद्देनजर राहत उपाय के तहत डीडीए ने मंगलवार को अतिरिक्त फ्लोर एरिया अनुपात (एफएआर) के भुगतान के लिए अवधि बढ़ाने और 31 दिसंबर तक कम दरों पर परिवर्तन शुल्क का उपयोग करने का निर्णय लिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मंत्रियों के साथ फेयरमॉन्ट होटल से सीएम आवास के लिए निकले : 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक बैठक में यह फैसला किया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बैठक की अध्यक्षता की।

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया किया कि पुनर्वास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए डीडीए ने उच्च एफएआर के साथ भूमि के उपयोग में बदलाव का प्रस्ताव किया है।

यह भी पढ़े | HRD मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लासेज के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, यहां देखें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक का टाइम टेबल.

उन्होंने कहा कि महामारी के मद्देनजर राहत उपाय के रूप में डीडीए ने अतिरिक्त एफएआर शुल्क का भुगतान करने और कम दर पर परिवर्तन शुल्क का उपयोग करने के लिए समय 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

एफएआर इमारत के कुल फ्लोर एरिया और उस भूखंड के आकार का अनुपात है जिस पर भवन बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)