Anushka Sharma और विराट कोहली के घर बेटी ने लिया जन्म, दोनों ने जाहिर की खुशी

अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा तथा क्रिकेटर विराट कोहली के यहां सोमवार को बेटी ने जन्म लिया।

अनुष्का शर्मा व विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्माAnushka Sharma तथा क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के यहां सोमवार को बेटी ने जन्म लिया. कोहली ने ट्विटर पर इसकी खबर देते हुए कहा कि बेटी और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं. कोहली ने एक बयान में कहा, ''आपको यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है.  आप सभी का आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया.

उन्होंने कहा, ''अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू होने को लेकर बेहद खुश हैं। उम्मीद है कि इस समय आप हमारी निजता का ख्याल रखेंगे. शर्मा और कोहली ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी. यह भी पढ़े: Virat Kohli and Anushka Sharma Become Parents: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आयी नन्ही परी, आर अश्विन-इरफान पठान सहित इन खिलाड़ियों ने दी ट्वीट कर बधाई

बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी और चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को उन्होंने इटली में ब्याह रचा लिया था. अनुष्का ने अगस्त में खुद के गर्भवती होने की खबर दी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड