एजेंसी न्यूज

दमोह जिले में विवाद में दलित दंपति, पुत्र की गोली मारकर हत्या, छह आरोपियों की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह को एक विवाद में दलित दंपति और उनके पुत्र की छह लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दमोह जिले में विवाद में दलित दंपति, पुत्र की गोली मारकर हत्या, छह आरोपियों की तलाश जारी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

दमोह (मप्र), 25 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह को एक विवाद में दलित दंपति और उनके पुत्र की छह लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई इस घटना में दंपति के दो अन्य पुत्र घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि मामूली विवाद के बाद यह घटना हुई. पुलिस छह फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने गांव के निवासी 60 वर्षीय दलित व्यक्ति, उसकी 58 वर्षीय पत्नी और 32 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. व्यक्ति के दो अन्य पुत्र जिनकी उम्र 28 और 30 वर्ष है, हमले में घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. यह भी पढ़ें : Coimbatore Car Blast: एनआईए को श्रीलंका के ईस्टर बम धमाकों जैसे हमले का शक

उन्होंने कहा कि छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या और अन्य धाराओं सहित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).