जरुरी जानकारी | डेयरी क्षेत्र ने कोविड-19 संकट को अवसर में बदला: सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले चुनौतियों से जूझ रहे डेयरी क्षेत्र इस संकट को अवसर में बदलने में सफल रहा है। इस दौरान दूध की आपूर्ति व खपत बढ़ी है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ हुआ है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले चुनौतियों से जूझ रहे डेयरी क्षेत्र इस संकट को अवसर में बदलने में सफल रहा है। इस दौरान दूध की आपूर्ति व खपत बढ़ी है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ हुआ है।

पशुपालन और डेयरी सचिव अतुल चतुर्वेदी ने उद्योग संगठन फिक्की के द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, "सहकारी समितियों द्वारा दूध की आपूर्ति में पर्याप्त सुधार हुआ और औसत तरल दूध की खपत इस अवधि के दौरान अधिक रही। दूध के औसत खरीद मूल्य में भी वृद्धि हुई, जिसने 1.7 करोड़ किसानों की मदद की।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

चतुर्वेदी ने कहा कि भारत का डेयरी उद्योग दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2025 तक इस क्षेत्र की प्रसंस्करण क्षमता को 535 लाख टन से बढ़ाकर 1080 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने डेयरी क्षेत्र के लिये 2025 तक की अपनी रूपरेखा में मूल्य वर्धित उत्पादों की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा भारत के डेयरी निर्यात की वैश्विक हिस्सेदारी 0.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक करने का भी लक्ष्य है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय डेयरी क्षेत्र 10 लाख करोड़ रुपये का उद्योग है, जिसमें निजी क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण विकास और निवेश के अवसर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\