एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सिलेंडर फटने से लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शनिवार को एक एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

देश की खबरें | दिल्ली में सिलेंडर फटने से लगी आग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शनिवार को एक एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Union Minister Arjun Ram Meghwal Corona Positive: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पाए गए कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए AIIMS में भर्ती.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार उन्हें तिगड़ी जे जे कैंप से दुर्घटना की जानकारी शाम सात बजकर सात मिनट पर मिली।

यह भी पढ़े | केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद AIIMS में हुए भर्ती: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने पर दुर्घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “जे जे कैंप तिगड़ी में गैस सिलेंडर फटने की घटना की सूचना शाम सात बजे के आसपास मिली। एक महिला समेत लगभग छह लोग घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला गंभीर रूप से घायल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).