देश की खबरें | चक्रवाती तूफान ‘निवार’ से 6.59 लाख हेक्टयर से ज्यादा जमीन में फसलों को नुकसान पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह चक्रवाती तूफान ‘निवार’ से राज्य के विभिन्न जिलों में 6.59 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 30 नवंबर आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह चक्रवाती तूफान ‘निवार’ से राज्य के विभिन्न जिलों में 6.59 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन कृषि पर संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने बताया कि फसलों को हुई हानि के आकलन का काम 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और प्रभावित किसानों को 31 दिसंबर तक राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: वाराणसी के गंगा घाट पर पीएम मोदी के दीया जलाते ही जगमगाने लगी काशी.

कन्ना बाबू ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आज सुबह समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को खराब हो चुके धान की भी खरीदी करने तथा किसानों को राहत पहुंचाने को कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि विभाग और उससे जुड़े अन्य विभाग इसपर काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Aligarh Murder: अलीगढ़ में दो सौ रुपये देने से मना करने पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘इस साल काफी अच्छी बारिश हुई है और इस कारण राज्य के सभी जलाशय अपनी क्षमता तक भरे हुए हैं। यहां तक सूखा प्रभावित अनंतपुरम और चित्तूर जिलों में भी पर्याप्त् बारिश हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश बाढ़ और चक्रवात आए हैं जिनसे कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मई 2019 से अभी तक प्राकृतिक आपदा झेलने वाले 4.20 लाख किसानों को अभी तक 306.9 करोड़ रुपये की सबसिडी दी है। वहीं 1.16 लाख बागवानी किसानों को भी 102.24 करोड़ रुपये की राहत दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 2019-20 में फसल बीमा के लिए 1,030 करोड़ रुपये की राशि दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\