विदेश की खबरें | तेज हवाओं के साथ जापान की ओर बढ़ रहा चक्रवात हाइशेन

मौसम अधिकारियों ने चक्रवात हाइशेन के संबंध में सप्ताह भर पहले ही लोगों को आगाह कर दिया था। साथ ही कहा था कि यह भीषण चक्रवातों में से एक हो सकता है, इसलिए लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें और खाने-पीने की चीजें इकट्ठा कर लें।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा 180 किलोमीटर (112 मील) प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ चक्रवात हाइशेन के रविवार को ओकिनावा द्वीप पहुंचने और बाद में क्यूशू पर पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Japan: जापान में सूशी रेस्टोरेंट बॉडी बिल्डर्स से करा रहा है खाने की डिलीवरी, यहां पढ़ें कितने का देना होगा आर्डर.

एजेंसी ने कहा कि चक्रवात आने से पहले ही वर्षा होने लगेगी, समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारी योशीहिसा नाकामोतो ने कहा कि वह कोरोनो वायरस संक्रमण के भय के चलते लोगों के बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के बजाए घरों के अंदर ही रहने को ले कर चिंतित हैं।

यह भी पढ़े | Hand Sanitizer Exploded in Texas: हैंड सैनिटाइजर की बोतल में विस्फोट से झुलसी महिला, मोमबत्ती जलाते समय हुआ यह हादसा.

गौरतलब है कि इस सप्ताह के प्रारंभ में चक्रवात ‘मेसाक’ ने दक्षिणी जापान में तबाही मचाई थी। इस दौरान विभिन्न हादसों में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे हजारों घरों में बिजली आपूर्ती ठप हो गई थी।

न्यूजीलैंड का एक मालवाहक जहाज जापान के निकट पलट गया था। उसपर, चालक दल के 43 सदस्य और 5,800 गायें थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)