देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर पुलिस के साइबर अपराध शाखा ने दो विदेशी नागरिकों को एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खातों से अब तक करोड़ों रुपये निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर पुलिस के साइबर अपराध शाखा ने दो विदेशी नागरिकों को एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खातों से अब तक करोड़ों रुपये निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि साइबर अपराध शाखा ने बुधवार दोपहर को एक सूचना के आधार पर बीटा-2 थाना क्षेत्र से जोन्सन तथा वेन्सन नामक दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | International Flight News: डीजीसीए का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक निलंबित रहेंगी शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर सर्विसेज.

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने की मशीन, भारी संख्या में एटीएम कार्ड, नगदी आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिकों से साइबर अपराध शाखा तथा गुप्तचर एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमलावर हुए मोदी, बोले- जंगलराज के युवराज से क्या अपेक्षा कर सकते हो.

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करते थे और धोखा- धड़ी से उनका पासवर्ड हासिल कर लेते हैं, तथा उनके खातों से लाखों हजारों रुपये निकाल लेते हैं।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने हजारों एटीएम कार्ड क्लोनिंग करके करोड़ रुपये निकालने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\