एजेंसी न्यूज

महिला अपनी Underwear में छिपा कर लाई ऐसी चीज के उड़ गए अधिकारियों के होश, 30 लाख है मूल्य

सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरेबिया विमान से शरजाह से आई एक महिला के पास से 618.40 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसे वह अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रही थी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

महिला अपनी Underwear में छिपा कर लाई ऐसी चीज के उड़ गए अधिकारियों के होश, 30 लाख है मूल्य
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 29 दिसंबर सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर अरेबिया विमान से शरजाह से आई एक महिला के पास से 618.40 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसे वह अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रही थी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त बी बी अटल ने बताया कि बुधवार सुबह 3.20 पर शरजाह से आई एयर अरेबिया विमान में सवार एक महिला की जांच में अंडरगारमेंट में छुपाया कर लाया गया 618.40 ग्राम वजन का सोना जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त सोने की शुद्धता 99.50 प्रतिशत है और इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख 64 हजार 172 रूपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

कुंज

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).