देश की खबरें | जीत सिंह नेगी के नाम पर होगा संस्कृति विभाग का प्रेक्षागृह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि श्रद्धांजलि स्वरूप प्रेक्षागृह का नाम दिवंगत नेगी के नाम पर किया जा रहा है और संस्कृति के क्षेत्र में वह सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे ।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि श्रद्धांजलि स्वरूप प्रेक्षागृह का नाम दिवंगत नेगी के नाम पर किया जा रहा है और संस्कृति के क्षेत्र में वह सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि नेगी उत्तराखंड के लोक संगीत का प्रमुख स्तम्भ थे और गढ़वाली लोकगीत को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाने का सबसे पहला श्रेय उन्हें ही जाता है।
यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 95 नए केस सामने आए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रावत ने कहा कि वर्ष 1947 में एचएमवी ने उनके गीतों को उन्हीं की आवाज में रिकॉर्ड किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने रंगमंच सहित लोक कलाओं की अनेक विधाओं में योगदान दिया और उनके गीतों में पहाड़ की भावनाएं महसूस की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी सभ्यता अपनी संस्कृति से ही जीवंत रहती है और राज्य सरकार उत्तराखण्ड की संस्कृति को देश व दुनिया तक पहुंचाने के लिए लोक कलाकारों के संरक्षण समेत अनेक महत्वपूर्ण काम कर रही है ।
यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, 1554 नए मामले आए सामने, 57 की मौत.
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध कलाकारों को एक-एक हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यहां हरिद्वार बाईपास पर आकाशवाणी भवन के निकट स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह का उद्घाटन इसी वर्ष फरवरी माह में किया गया था। इस हाईटेक प्रेक्षागृह की क्षमता 270 लोगों की है।
जीत सिंह नेगी का पिछले महीने निधन हो गया था। वह 95 साल के थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)