एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में CRPF के जवान ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद में सीआरपीएफ के ‘ग्रुप सेंटर’ से तड़के इस मामले की सूचना मिली.

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में CRPF के जवान ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, मामला दर्ज
बंदूक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 16 मई: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद (Allahabad) में सीआरपीएफ के ‘ग्रुप सेंटर’ से तड़के इस मामले की सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल वी के यादव (V.K.Yadav) ने अपनी पत्नी, एक बेटी एवं एक बेटे की पिस्तौल से गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी. अर्द्धसैन्य बल एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ कैंप में कांस्टेबल के घर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: बडगाम में सीआरपीएफ की गोलीबारी में युवक की मौत के मामले में उमर ने निष्पक्ष जांच की मांग की

ऐसा माना जाता है कि जवान ने अपने परिजन की कथित हत्या के बाद स्वयं को अंदर बंद कर लिया है. यादव बल की 224वीं बटालियन में चालक के पद पर तैनात है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).