देश की खबरें | सीआरपीएफ प्रमुख ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सहयोग बढ़ाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ए पी महेश्वरी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिये शुक्रवार को सभी एजेंसियों से सहयोग बढ़ाने की अपील की।

नयी दिल्ली,26 जून केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ए पी महेश्वरी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिये शुक्रवार को सभी एजेंसियों से सहयोग बढ़ाने की अपील की।

महेश्वरी ने कहा कि सीआरपीएफ इस अवैध व्यापार के खिलाफ अपना अभियान बढ़ाने जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल को पूर्वोत्तर राज्यों में इस बुराई से और अन्य सुरक्षा चिंताओं से निपटना होगा।

उन्होंने कहा कि बल ने छत्तीसागढ़ और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर गांजे के अवैध पौधों को नष्ट किया है।

यह भी पढ़े | इंटरनेशनल फ्लाइट्स के परिचालन पर लगी रोक को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया, DGCA ने जारी किया सर्कुलर.

महेश्वरी ने इस अवैध व्यापार की व्यापकता प्रकाश डालने के लिये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अस्थायी डेटा साझा किया और कहा कि पांच लाख किग्रा से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं तथा 25,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम और गांजा के पौधो को पिछले साल नष्ट किया गया।

सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के 33,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये ।

महेश्वरी ने मादक पदार्थों के दुरूपयोग एवं तस्करी पर एक वेब सेमिनार के दौरान बल के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों द्वारा देश की युवा जनसांख्यिकी को अपना शिकार बनाये जाने को देखते हुए , ‘‘हम सब को इस बुराई के खिलाफ सहयोग बढ़ाना होगा। ’’

सुभाष माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\