एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फसल काटने वाली मशीन पलटी; तीन लोगों की मौत, एक घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में फसल काटने वाली एक मशीन पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फसल काटने वाली मशीन पलटी; तीन लोगों की मौत, एक घायल
(Photo : X)

जबलपुर (मप्र), 21 अप्रैल : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में फसल काटने वाली एक मशीन पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर कुंडम शहर के पास हुई. यह भी पढ़े : Sensex Update: कमाई का मौसम, वैश्विक संकेत से तय होगा बाजार का रुझान

पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा उपाध्याय ने 'पीटीआई-' को बताया कि पहिये वाली मशीन एक पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई और उसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).