देश की खबरें | यात्री के संक्रमित पाये जाने के बाद चालक दल के सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को संचालित हुई चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उसने उड़ान के चालक दल के सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।

जियो

मुम्बई, 26 मई इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को संचालित हुई चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उसने उड़ान के चालक दल के सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।

यह घटनाक्रम इसलिए महत्व रखता है क्योंकि यह संभवत: सोमवार को घरेलू उड़ान के बहाल होने के बाद किसी यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने का पहला मामला है।

यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 426 हुई : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 25 मई को शाम में चेन्नई से कोयंबटूर के बीच 6ई 381 में यात्रा करने वाला एक यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

वह वर्तमान में कोयंबटूर में ईएसआई राज्य चिकित्सका इकाई में पृथक है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

बयान में कहा गया है, ‘‘हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित तौर पर सेनेटाइज किया जाता है और इस उड़ान को संचालित करने वाले विमान को भी प्रोटोकॉल के तहत तत्काल सेनेटाइज किया गया।’’

उसने कहा, ‘‘उड़ान संचालित करने वाले चालक दल के सदस्यों को 14 दिन के लिए उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है और हम सरकारी दिशानिर्देश के तहत और यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य यात्रियों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं।’’

एयरलाइन ने कहा कि उसे कोयंबटूर हवाई अड्डे के चिकित्सक से यह पुष्टि प्राप्त हुई है कि यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी