नयी दिल्ली, नौ जून कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) ने निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी करीब 1.7 प्रतिशत हिस्सेदारी शुक्रवार को खुले बाजार में 6,123 करोड़ रुपये में बेच दी।
बीएसई पर हुए थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा के पेंशन निकाय सीपीपीआईबी ने कोटक महिंद्रा बैंक के अपने 3.30 करोड़ शेयर खुले बाजार में बेच दिए। यह निजी बैंक में उसकी 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर थी।
इन शेयरों को 1,855.64 रुपये के औसत भाव पर बेचा गया। इस तरह शेयर बिक्री का कुल मूल्य 6,123.61 करोड़ रुपये रहा।
इस हिस्सेदारी बिक्री के बाद कोटक महिंद्रा बैंक में सीपीपीआईबी की हिस्सेदारी घटकर 2.68 प्रतिशत रह गई है जो पहले 4.34 प्रतिशत थी।
हालांकि इन शेयरों के खरीदार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
सीपीपीआईबी ने पिछले साल भी कोटक महिंद्रा बैंक के चार करोड़ शेयर करीब 6,800 करोड़ रुपये मूल्य में बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY