कोलकाता, आठ जुलाई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य निर्वाचन आयोग पर शनिवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव कराने के नाम पर स्वांग रचने का आरोप लगाया।
माकपा ने सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस को मतदान के दौरान हुई 12 मौतों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने मतदान के दौरान लूट का आरोप भी लगाया।
चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के नाम पर स्वांग रचा है।’’
शनिवार के त्रिस्तरीय ग्राम चुनाव को ‘कुत्सित कार्य’ करार देते हुए उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के इशारे पर हिंसा हुई।
उन्होंने कहा कि यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि चुनावी हिंसा में किसी दल के समर्थक मारे गये, बल्कि हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है।
चुनावी हिंसा में जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें आठ तृणमूल कांग्रेस के समर्थक थे।
चक्रवर्ती ने इन मौतों के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि ‘लूट और हत्या उनकी नीति है जिसकी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई।’’उन्होंने दावा किया कि कुछ स्थानों पर तो सत्तारूढ़ दल के गुट ही आपस में एक -दूसरे से भिड़ गये।
माकपा नेता ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्ययालय ने सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY