एजेंसी न्यूज

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से विश्वसाघात महसूस कर रहे भाकपा नेता: सूत्र

भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की चार अक्टूबर को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक में कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर औपचारिक रूप से चर्चा नहीं हुई. लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया कि पार्टी नेताओं को उनके इस कदम से ''विश्वासघात'' महसूस हुआ.

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से विश्वसाघात महसूस कर रहे भाकपा नेता: सूत्र
कन्हैया कुमार (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की चार अक्टूबर को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक में कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर औपचारिक रूप से चर्चा नहीं हुई. लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया कि पार्टी नेताओं को उनके इस कदम से ''विश्वासघात'' महसूस हुआ. सूत्रों ने कहा कि नेताओं ने महसूस किया कि कुमार को सीधे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर विशेष रूप से भाकपा के भीतर पदोन्नत किया गया था.

तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने वाले कई नेताओं ने टिप्पणी की कि उनका कांग्रेस में शामिल होना ''कोई आश्चर्य की बात नहीं है'' और यह ''अवसरवाद'' को दर्शाता है. भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा, ''कन्हैया पर कोई चर्चा नहीं हुई. पार्टी के सहयोगियों द्वारा भाकपा छोड़ने के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी. बस. जैसा कि मैंने पहले कहा, कुमार का कदम उनकी महत्वाकांक्षा का परिणाम था. यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: सीतापुर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी ने जारी किया ऑडियो संदेश, कहा- गृह राज्यमंत्री के इस्तीफा देने तक संघर्ष जारी रहेगा

कोई वैचारिक राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं है. उनके पार्टी छोड़ने से विश्वासघात की भावना पैदा हुई है क्योंकि हमने उन्हें हर मौका दिया था. वह सीधे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए, विधानसभा चुनाव लड़ा.''

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).