COVID-19: पश्चिम बंगाल में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 21 मार्च से शुरू होगा
पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 साल उम्र के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत 21 मार्च से करेगी जबकि पूरे देश में इस आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की शुरुआत बुधवार को ही हो चुकी है.
कोलकाता,18 मार्च : पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 साल उम्र के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत 21 मार्च से करेगी जबकि पूरे देश में इस आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की शुरुआत बुधवार को ही हो चुकी है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि राज्य में इस आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण में देरी हुई है क्योंकि ‘‘प्रशासन को केंद्र से मानक परिचालन प्रक्रिया देर से मिली.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,539 मामले, 60 मौतें
राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि इस आयुवर्ग के लाभार्थियों को केवल कोर्बोवैक्स का टीका लगेगा और वे इसके लिए ऑनलाइन समय आरक्षित कर सकते हैं. हालांकि, केंद्र पर हाथोंहाथ पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है.
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने सभी सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी मैदान में, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा सीधा मुकाबला
WB Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, 13 जिलों के एसपी बदले गए
BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
\