जरुरी जानकारी | अदालत ने व्हाइट हैट जूनियर के बारे में ऑनलाइन पोस्ट करने से चिकित्सक को रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बच्चों को कोडिंग सिखाने वाली कंपनी व्हाइट हैट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की छवि खराब करने वाली कोई भी सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने से एक चिकित्सक को मंगलवार को रोक दिया।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बच्चों को कोडिंग सिखाने वाली कंपनी व्हाइट हैट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की छवि खराब करने वाली कोई भी सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने से एक चिकित्सक को मंगलवार को रोक दिया।

यह चिकित्सक स्टार्टअप कंपनियों में उनके शुरुआती चरण में धन भी लगाता है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

व्हाइट हैट ने चिकित्सक अनिरुद्ध मालपानी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। कंपनी ने मालपानी के खिलाफ दायर याचिका में चिकित्सक के ऊपर अपनी छवि खराब करने और ट्रेडमार्क से छेड़छाड़ करने आदि को लेकर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। कंपनी ने चिकित्सक से करीब 14 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की भी मांग की है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने इस बारे में सुनवाई करते हुए डॉक्टर मालपानी को समन जारी किया। अदालत ने चिकित्सक को 48 घंटे के भीतर संबंधित सामग्रियां हटाने के लिये भी कहा।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

इस मामले में 14 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू