देश की खबरें | अदालत ने जासूसी मामले में गिरफ्तार पत्रकार की पुलिस हिरासत सात दिन के लिए बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने जासूसी मामले में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा की पुलिस हिरासत सोमवार को सात दिन के लिए बढ़ा दी। शर्मा को सरकारी गोपनीयता कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने जासूसी मामले में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा की पुलिस हिरासत सोमवार को सात दिन के लिए बढ़ा दी। शर्मा को सरकारी गोपनीयता कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पवन सिंह राजावत ने शर्मा के दो सहयोगियों--एक चीनी महिला और एक नेपाली नागरिक की पुलिस हिरासत भी 28 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी।

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को धरना, 10 को बड़ा आंदोलन.

आरोपियों को पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया था और पुलिस ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया।

स्वतंत्र पत्रकार शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Over 1,300 posts Lying Vacant in CBI: सरकार ने लोकसभा में कहा कि सीबीआई में 1,300 से अधिक पद खाली.

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने अदालत से कहा कि उसे रक्षा मंत्रालय से जुड़े पहलू के बारे में पूछताछ करने की जरूरत है क्योंकि शर्मा के पास से रक्षा संबंधी कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।

अदालत ने पुलिस को शर्मा के वकील अदिश अग्रवाल को प्राथमिकी की प्रति सौंपने का भी निर्देश दिया।

सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई और प्रेस को कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मुखौटा कंपनियों के जरिए शर्मा को मोटी रकम का भुगतान करने को लेकर चीनी महिला और उसके नेपाली सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\