देश की खबरें | अदालत ने जिला अदालतों में इंटरनेट सुविधा बढ़ाने में आप सरकार के गंभीर न होने पर नाराजगी जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिला अदालतों में इंटरनेट सुविधाएं बढ़ाने तथा दस्तावेजों की स्कैनिंग एवं डिजीटलीकरण परियोजना के प्रति आप सरकार का रवैया गंभीर नहीं है। इसके साथ ही उच्च न्यायाल ने सरकार को निर्देश दिया कि वह तत्परता के साथ यह कार्य पूरा करे।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिला अदालतों में इंटरनेट सुविधाएं बढ़ाने तथा दस्तावेजों की स्कैनिंग एवं डिजीटलीकरण परियोजना के प्रति आप सरकार का रवैया गंभीर नहीं है। इसके साथ ही उच्च न्यायाल ने सरकार को निर्देश दिया कि वह तत्परता के साथ यह कार्य पूरा करे।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि मौजूदा स्थिति में परियोजना को मंजूरी देना अत्यावश्यक था जब दिल्ली में कोविड-19 महामारी के कारण वीडियो-कॉन्फ्रेंस से अदालत में सुनवाई हो रही है।

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

पीठ ने कहा कि इस प्रकार के अत्यावश्यक मामले को मंजूरी देने में दिल्ली सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने पर हम गौर करने के लिए मजबूर हैं, खासकर तब जबकि कोरोना वायरस के कारण अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीमित सुनवाई हो रही है।

पीठ ने कहा, "दिल्ली सरकार को तत्परता से कार्य करने और प्रस्तावों (परियोजना से संबंधित) को आज से दो सप्ताह के भीतर मंजूरी देने का निर्देश दिया जाता है।"

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में गुरुवार को 6330 नए मरीज पाए गए, 125 की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने यह टिप्पणी और निर्देश दिल्ली सरकार द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट पर गौर करने के बाद दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि परियोजना से संबंधित चार प्रस्तावों में से केवल एक को मंजूरी दी गई है। मंजूर प्रस्ताव जिला अदालतों में लोकल एरिया नेटवर्क (एलएएन) के वार्षिक रखरखाव के लिए अनुबंध से संबंधित है।

मामले में अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\