देश की खबरें | बिजनौर में दंपति की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है।
बिजनौर, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बिशनपुरा में शिवकुमार शर्मा (45) और उनकी पत्नी ऊषा (40) के शव आज सुबह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक मनुदत्त
शर्मा ने 22 अप्रैल 2018 को शिवकुमार को गोली मारकर गंभीर
रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में मनु को जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि अब मनु शिवकुमार पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। पुलिस मनु को ही आरोपी मानकर जांच कर रही है।
पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

