देश की खबरें | तेलंगाना के डुब्बक उप चुनाव के लिये मतो की गिनती मंगलवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की डुब्बक विधानसभा सीट के लिये हुये उप चुनाव में मतों की गिनती मंगलवार को होगी । इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखा है जहां से प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के अलावा भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, नौ नवंबर तेलंगाना की डुब्बक विधानसभा सीट के लिये हुये उप चुनाव में मतों की गिनती मंगलवार को होगी । इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखा है जहां से प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के अलावा भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिये सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है । किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किया है।

यह भी पढ़े | Congress on Dilip Ghosh: बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष के बयान पर कांग्रेस आक्रामक, कहा-भाजपा अध्यक्ष का बयान उनकी दंगई मानसिकता को बयां करता है.

पुलिस आयुक्त जोयेल डेविस ने सोमवार को बताया, ''सुरक्षा व्यवस्था के लिये करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है ।''

प्रदेश में इस सीट पर तीन नवंबर को हुये उप चुनाव में करीब 82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

यह भी पढ़े | आईकोर ई-सर्विसेज चिट फंड घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुल मैती की मौत.

डुब्बक सीट से सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक एस रामलिंगा रेड्डी का अगस्त में स्वास्थ्य कारणों से निधन हो गया था । इसके बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी और इसी वजह से यहां उप चुनाव कराना पड़ा है ।

टीआरएस ने इस सीट से रेड्डी की पत्नी एस सुजाता को मैदान में उतारा है । चुनाव से ठीक पहले टीआरएस छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सी श्रीनिवास रेड्डी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है जबकि भाजपा ने एम रघुनंदन राव को यहां से प्रत्याशी बनाया है जो 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से हार गये थे ।

इन तीनों दलों के अलावा यहां से मैदान में 20 अन्य उम्मीदवार भी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, कांग्रेस एवं भाजपा के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\