एजेंसी न्यूज

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना शुरू, टीएमसी छह वार्ड में आगे

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुरुआती रुझानों में छह वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है.

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना शुरू, टीएमसी छह वार्ड में आगे
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (file photo)

कोलकाता, 21 दिसंबर : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुरुआती रुझानों में छह वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है.

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई. शुरुआती रुझानों के मुताबिक टीएमसी को अब तक छह वार्ड में बढ़त मिलती दिख रही है.” टीएमसी को वार्ड संख्या 23, 11, 31, दो, चार और सात में शुरुआती बढ़त मिली है. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में विद्युत विकास विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

केएमसी चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और उस दौरान दो मतदान केंद्रों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं थी. लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).