देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मथुरा में सभासद की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को अज्ञात हत्यारों ने एक गांव में सुबह की सैर पर निकले समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के सभासद की हत्या कर उनका शव फार्म हाउस के दरवाजे पर टांग दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जियो

मथुरा, 11 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को अज्ञात हत्यारों ने एक गांव में सुबह की सैर पर निकले समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के सभासद की हत्या कर उनका शव फार्म हाउस के दरवाजे पर टांग दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर नौहझील-बाजना रोड पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया ।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन में सुरक्षाबल आतंकियों के लिए बने काल, जम्मू-कश्मीर में 71 दिन में 68 दहशतगर्दों को किया ढेर.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, "थाना नौहझील के कस्बा बाजना के ब्रजनगर निवासी तथा नगर पंचायत बाजना के सभासद और समाजवादी पार्टी के नेता दिनेश चंद्र गुप्ता (47) बुधवार को सुबह छह बजे सैर पर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे।

उन्होंने बताया कि शाम तक खोजबीन की गई तो नौहझील-बाजना रोड पर मानागढ़ी मार्ग पर स्थित सभासद के निर्माणाधीन फार्म हाउस में अंदर एक दरवाजे पर लटका मिला। गमछे से उनका गला बंधा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे।

यह भी पढ़े | क्या केजरीवाल सरकार छिपा रही है COVID-19 से मरने वालों के आंकड़े? उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति चेयरमैन के बयान से खलबली.

घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने नौहझील-बाजना मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर थाना नौहझील की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में देहात पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर करीब 40 मिनट बाद जाम खोला गया।

उन्होंने बताया, "इस संबंध में मृतक के पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने नौहझील थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभासद की प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । परिजनों ने हत्या की तहरीर दी गई है जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को आशंका है कि दिनेश चंद्र गुप्ता की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\