एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1,998 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,998 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 88,181 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1,998 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 21 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,998 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 88,181 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 1239 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: नक्सल अभियान से लौट रहे सुरक्षा बलों की बस बाढ़ में पलटी, कोई घायल नहीं: 21 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,998 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 479, दुर्ग से 247, बलौदाबाजार से 157, बस्तर से 109, राजनांदगांव से 104, जांजगीर-चांपा से 92, बिलासपुर से 84, धमतरी व रायगढ़ से 78-78, बालोद से 72, सूरजपुर से 65, कांकेर से 57, नारायणपुर से 55, सरगुजा से 48, महासमुंद और बीजापुर से 46-46, कबीरधाम से 44, कोण्डागांव से 32, बेमेतरा से 17, जशपुर से 16, कोरबा और बलरामपुर से 15-15, कोरिया से 14, गरियाबंद से 13, दंतेवाड़ा से 12, मुंगेली से एक तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,42,303 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 88,181 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 49,564 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 37,927 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 690 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | 8-ft-long python rescued in Mumbai: मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कार में 8 फीट लंबे अजगर के घुसने से ट्रैफिक रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू; देखें तस्वीरें.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 28,190 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में संक्रमित 325 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद रायपुर जिले समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। राज्य के रायपुर जिले में सोमवार रात नौ बजे से 28 सितंबर की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

वहीं राज्य के बेमेतरा जिले और अंबिकापुर शहर में सोमवार से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).