एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1649 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1649 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,77,608 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1649 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 26 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1649 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,77,608 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 314 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2487 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | EC Notice to Kailash Vijayvargiya: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी का मामला.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1649 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 99, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 121, बालोद से 64, बेमेतरा से 40, कबीरधाम से 54, धमतरी से 50, बलौदाबाजार से 49, महासमुंद से 46, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 111, रायगढ़ से 150, कोरबा से 106, जांजगीर-चांपा से 172, मुंगेली से 50, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 29, कोरिया से 21, सूरजपुर से 59, बलरामपुर से 17, जशपुर से 13, बस्तर से 56, कोंडागांव से 75, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 78, कांकेर से 57, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 40 तथा अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,77,608 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 1,53,654 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 22,093 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 1861 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बिहार में 28 अक्टूबर को 2 चुनावी सभा को करेंगे संबोधित: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 40,528 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 543 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).