देश की खबरें | कोरोना वायरस: राजस्थान में दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 109 नये मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।
जयपुर, 27 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।
इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गयी।
यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: दिल्ली पर मंडराया खतरा, राजस्थान से आ सकती है आफत, अलर्ट पर प्रशासन.
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 172 हो गयी है।
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 83 लोगों की मौत हो गई है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक 109 और संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें झालावाड़ में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, जयपुर एवं भरतपुर में छह-छह, झुंझुनू में दो, बीकानेर, करौली एवं दौसा में एक-एक नया मामला शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

