ठाणे, 18 जून नवी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 202 नए मामले सामने आए जिनमें दस साल से कम आयु के आधा दर्ज बच्चे शामिल हैं।
इन नए मामलों के साथ ही नवी मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 4,391 हो गई जबकि नौ व्यक्तियों ने इस महामारी के चलते दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े | कोरोना के नेपाल में पिछले 24 घंटे में 671 नए मरीज पाए गए: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद नवी मुंबई में एक दिन में ये सर्वाधिक मामले हैं।
उन्होंने बताया कि नौ और व्यक्तियों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने के बाद, इस महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गई है।
बयान में कहा गया है कि नए मरीजों में महिलाएं और दस साल से कम उम्र के आधा दर्जन बच्चे शामिल हैं।
इसके अनुसार शहर में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 57.36 फीसदी और मृत्यु दर 3.14 फीसदी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY