देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण: नियमों का पालन नहीं करने पर 80 हजार रुपये का चालान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत राज्य में अब तक 80 हजार व्यक्तियों का चालान कर एक करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।

जियो

जयपुर, 11 जून वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत राज्य में अब तक 80 हजार व्यक्तियों का चालान कर एक करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी एल सोनी ने बताया कि इनमें मुख्यतः सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने वाले, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, निर्धारित सामाजिक दूरी नहीं रखने वाले व्यक्तियों के चालान किये गये है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.

सोनी ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा पृथक-वास मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3500 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक करीब 7000 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सवा चार लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया और आठ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18,800 लोगों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 215 मुकदमे दर्ज कर 297 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है और 222 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महानिदेशक ने बताया कि कालाबाजारी करने वाले लोगो पर भी पुलिस की पैनी नजर है। लॉकडाउन के दौरान काला बाजारी करते पाये गये दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 132 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\