एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93.5 लाख के पार पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए।

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93.5 लाख के पार पहुंचे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 93.68 फीसदी हो गई।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री जी हमारे नेता हैं और उनका स्वागत करना हमारा कर्तव्य है- शिवसेना नेता संजय राउत: 28 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है। लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Nisha Rao First Transgender Lawyer of Pakistan: निशा राव बनी पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील, कभी मजबूर थी भीख मांगने को.

कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).