एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस महामारी पर काबू कर लिया गया है, स्थिति सामान्य करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपने ठोस प्रयासों से कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित कर लिया है और अब यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि राज्य में स्थिति सामान्य हो जाए।

देश की खबरें | कोरोना वायरस महामारी पर काबू कर लिया गया है, स्थिति सामान्य करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: पलानीस्वामी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 28 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपने ठोस प्रयासों से कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित कर लिया है और अब यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि राज्य में स्थिति सामान्य हो जाए।

उन्होंने कहा कि हालांकि स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन बहुत कुछ जिला प्रशासनों और जनता द्वारा फेस मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशानिर्देशों के अनुपालन पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े | Sadhvi Niranjan Jyoti Tests Positive For Covid-19: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को कोरोना, हैलट के बाद एम्स में भर्ती.

मुख्यमंत्री ने सचिवालय से कोविड-19 की स्थिति पर जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेस के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में वायरस का फैलाव चिंताजनक रहा है, क्योंकि वहां के लोगों ने मास्क पहनने के नियमों का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़े | इथेनॉल की सरकारी मांग से चीनी मिलों में उत्पादन बढ़ा.

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए, मैं जिला कलेक्टरों को नियमों को कड़ाई से लागू करने और लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनें और सरकार को जल्द ही स्थिति सामान्य करने में मदद करें।”

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोग अपना पूरा सहयोग देते हैं तो संक्रमण को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु सरकार को कोविड-19 प्रकोप से कुशलता से लड़ने के लिए बधाई दी थी और इस संबंध में अग्रणी होने के लिए राज्य की सराहना भी की थी।

तमिलनाडु में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल मामले 7,77,616 थे जिनमें से 11,681 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में फिलहल 11,109 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए राहत और स्वास्थ्य देखभाल कार्यों के लिए 7,525 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने घोषणा की कि एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सहायक के साथ 2,000 मिनी क्लीनिक 15 दिसंबर तक शुरु कर दिया जाएगा।

ये मिनी क्लीनिक घनी आबादी वाले उन क्षेत्रों संचालित होंगे जहां मुख्य रूप से गरीब तबके के लोग रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).