एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: राजकोट के संक्रमण प्रभावित जंगलेश्वर में आधी रात से लग जाएगा कर्फ्यू

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस: राजकोट के संक्रमण प्रभावित जंगलेश्वर में आधी रात से लग जाएगा कर्फ्यू
जमात

अहमदाबाद, 17 अप्रैल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए गुजरात सरकार ने राजकोट शहर के जंगलेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार रात से कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजकोट में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 28 लोगों में से ज्यादातर इसी क्षेत्र से हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि क्षेत्र में लॉकडाउन है लेकिन इससे लोगों की आवाजाही रुक नहीं रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, “लॉकडाउन के बावजूद लोग बाहर घूम रहे हैं इसलिए हमने राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र में आधी रात से कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।”

कर्फ्यू कब हटाया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).