जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस, अमेरिका से व्यापार तनाव के बावजूद जुलाई में बढ़ा चीन का निर्यात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने के दौरान अमेरिका को चीन के निर्यात में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने के दौरान अमेरिका को चीन के निर्यात में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।
इस दौरान चीन का कुल निर्यात 237.6 अरब डॉलर रहा। यह जून 2020 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। जुलाई माह के दौरान चीन का आयात 1.4 प्रतिशत कम होकर 175.3 अरब डॉलर रहा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
चीन में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप सबसे पहले शुरू हुआ। दिसंबर 2019 में महामारी की शुरुआत के बाद चीन ठप्प होने वाली पहली वैश्विक अर्थव्यवस्था रहा। हालांकि उसने महामारी पर सबसे पहले काबू भी किया और मार्च में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने कोविड-19 पर विजय का दावा किया।
इससे पहले जून तिमाही में चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। चीन की जीडीपी में यह वृद्धि मार्च तिमाही की 6.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद आयी।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
चीन का निर्यात वैश्विक औसत की तुलना में तेज गति से सामान्य स्थिति में लौट रहा है। इससे पता चलता है कि चीन के विनिर्माता महामारी से अब भी जूझ रही अन्य अर्थव्यवस्थाओं की हिस्सेदारी पर कब्जा जमाने लगे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

