देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 16,867 नए मामले, 328 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 16,867 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,64,281 हो गयी।
मुंबई, 29 अगस्त महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 16,867 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,64,281 हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस.
उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,103 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 328 मरीजों की मौत हो गयी।
राज्य में अभी 1,85,131 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,541 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,54,711 हो गई है।
राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,432 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,43,389 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,596 हो गया।
उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,971 लोग वायरस से संक्रमित हैं।
पुणे शहर में शनिवार को 1,972 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हो गयी।
राज्य में अब तक 40,12,059 परीक्षण किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

