देश की खबरें | कोरोना : पांच हफ्तों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की संख्या पांच हफ्तों से रोजाना नए मामलों से अधिक है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है तथा उनकी संख्या देश के कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की संख्या पांच हफ्तों से रोजाना नए मामलों से अधिक है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है तथा उनकी संख्या देश के कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।

देश में 24 घंटों की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि रोजाना 54,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को दी जमानत, पीड़िता को 18 साल होने पर करेगा शादी.

मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले पांच सप्ताह से लगातार नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

पिछले पांच हफ्तों से औसत नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में नए मामलों की औसत संख्या 73,000 से अधिक थी जो अब 46,000 मामलों तक आ गयी है।

यह भी पढ़े | COVID-19: उत्तर प्रदेश में घट रही हैं हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट जोन की संख्या.

सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण उपचाराधीन मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। इसमें कहा गया है कि अभी 5,20,773 मरीजों का इलाज चल रहा है और यह कुल कोविड-19 मामलों का 6.19 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए वहीं 54,157 मरीज ठीक हो गए। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है।

नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं जबकि केरल में 9,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\