देश की खबरें | कोरोना का महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव : पीएफआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के कारण अब तक महिलाओं के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा लैंगिक समानता की दिशा में हुयी प्रगति पर उलटा प्रभाव पड़ सकता है। एक एनजीओ ने यह टिप्पणी की है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के कारण अब तक महिलाओं के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा लैंगिक समानता की दिशा में हुयी प्रगति पर उलटा प्रभाव पड़ सकता है। एक एनजीओ ने यह टिप्पणी की है।

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने समय से कदम उठाने की सिफारिश की है ताकि महिलाएं और लड़कियां कोविड-19 संबंधी योजना और संबंधित प्रयासों के केंद्र में बनी रहें।

यह भी पढ़े | सीएम हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर एनजीओ ने एक नीति पत्र ‘‘कोविड​​-19 का महिलाओं पर प्रभाव’’ जारी किया जिसमें देश भर में कोरोना वायरस संकट के विभिन्न प्रभावों पर व्यापक रूप से गौर किया गया है। इसमें महिलाओं और लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया गया है

एनजीओ ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 के साथ साथ पिछली महामारियों के अनुभव बताते हैं कि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने से महिलाओं और लड़कियों तक सेवाओं की पहुंच कम हो जाने का खतरा रहता है। संसाधनों का जोर नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से हट जाता है। इससे प्रसव के पहले और बाद की देखभाल, परिवार नियोजन और गर्भनिरोधक आपूर्ति आदि संसाधनों से भी ध्यान हट जाता है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से लगाई गुहार, कैंसिल कर दीजिए सभी सेंट्रल यून‍िवर्सिटीज की परीक्षा.

पीएफआई ने कहा कि प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की सीमित उपलब्धता लंबे समय में हानिकारक साबित होगी।

पीएफआई की कार्यकारी निदेशक पूनम मुटरेजा ने कहा कि कोरोना वायरस संकट से हमारी सामाजिक सेवाओं और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर अभूतपूर्व दबाव पड़ा है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ यौन और घरेलू हिंसा, उनकी स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान, गर्भ निरोधकों की आपूर्ति में बाधा का भी खतरा बढ़ गया है। महिलाओं में मानसिक तनाव और चिंता संबंधी जोखिम भी बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नियोजन और कार्यक्रमों में सुधार के लिए लैंगिंग नजरिए से अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया नीतियों पर गौर करने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\