देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना महामारी का असर घट रहा: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 से 50 मरीजों की मौत हुई जो कि एक नवंबर से अब तक की सबसे कम संख्या है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 से 50 मरीजों की मौत हुई जो कि एक नवंबर से अब तक की सबसे कम संख्या है।

जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी, कोरोना वायरस से लड़ाई में “विजयी हो रही है।”

यह भी पढ़े | Manglesh Dabral Passes Away: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में AIIMS में निधन.

सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में जैन ने यह भी कहा कि दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के मरीजों के लिए “2500 से अधिक बिस्तर” खाली पड़े हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,463 नए मामले सामने आए और 72,000 से अधिक जांच की गई।

यह भी पढ़े | Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संक्रमण की दर गिरकर 3.42 प्रतिशत रह गई है।

जैन ने ट्वीट किया, “पिछले 12 दिन में पांच हजार से कम संक्रमण के मामले। आज हुई मौतों की संख्या एक नवंबर से अब तक के दौरान सबसे कम है। सभी एहतियात बरतते रहें।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “वायरस से लड़ाई में दिल्ली विजयी हो कर उभर रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड