देश की खबरें | अन्य राज्यों के भट्ठा श्रमिकों को वापस भेजने का सिलसिला शुरू : तीन ट्रेनें हुई रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से आकर ईंट भट्ठों पर कार्य कर रहे श्रमिकों के वापस उनके गृह प्रदेशों में जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और ईंट भट्ठा श्रमिकों को लेकर तीन ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।

जियो

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से आकर ईंट भट्ठों पर कार्य कर रहे श्रमिकों के वापस उनके गृह प्रदेशों में जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और ईंट भट्ठा श्रमिकों को लेकर तीन ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘दूसरे राज्यों ओडिशा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार आदि ईंट भट्ठा श्रमिकों को उनके राज्य में भेजे जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 333 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''अब तक तीन ट्रेन भट्ठा श्रमिकों को लेकर जा चुकी हैं। आवश्यकतानुसार और ट्रेनें बढ़ाई जायेगी।’’

अवस्थी ने बताया कि 15 और ट्रेनें जल्द रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अन्य राज्यों के श्रमिकों को भेजने के लिए 200 ट्रेनों का प्रबंध किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.

उन्होंने कहा कि सरकार ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि भट्ठा मालिक श्रमिकों के वापस जाने से पहले उनकी बकाया राशि का भुगतान कर रहे हैं।

अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन श्रमिकों की वापसी के लिए 200 श्रमिक विशेष ट्रेनों की मांग की है।

उन्होंने बताया कि देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण के राज्यों से भी हम अपने कामगारों एवं श्रमिकों को प्रदेश में लाने में सफल हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1645 ट्रेनों से 22,20,978 लोगों को लाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को महाराष्ट्र एवं केरल से एक—एक श्रमिक विशेष ट्रेन आ रही है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में अब तक 280 ट्रेनों से 3,58,780 कामगार एवं श्रमिक आये हैं।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज