एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रवासी महिला को मास्क पहनने को बोलने पर कांस्टेबल पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक महिला प्रवासी श्रमिक को मास्क पहनने के लिए कहने पर उसने एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला किया और उसकी पर बांह पर दांत से काट दिया। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रवासी महिला को मास्क पहनने को बोलने पर कांस्टेबल पर किया हमला
जियो

पालघर, 27 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक महिला प्रवासी श्रमिक को मास्क पहनने के लिए कहने पर उसने एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला किया और उसकी पर बांह पर दांत से काट दिया। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब हजारों प्रवासी मजदूर और उनके परिवार के सदस्य श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार होने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एकत्र हुए थे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नवी मुंबई में एक कार्डबोर्ड गोदाम में लगी आग, घटनास्थल पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि सब कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस कांस्टेबल ने भीड़ में बिना मास्क पहने एक महिला को देखा और जब उसने महिला को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा, तो उस महिला ने कांस्टेबल पर हमला कर उसकी बांह पर दांतों से काट लिया।”

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).