देश की खबरें | ‘कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी इन हिमालयन स्टडीज’ में दार्जिलिंग क्षेत्र शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दार्जिलिंग और कलिमपोंग पहाड़ी, सिलिगुड़ी तराई और दुआर्स क्षेत्र को ‘‘कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी इन हिमालयन स्टडीज’’ में शामिल कर लिया गया है।
नयी दिल्ली, 11 जून दार्जिलिंग और कलिमपोंग पहाड़ी, सिलिगुड़ी तराई और दुआर्स क्षेत्र को ‘‘कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी इन हिमालयन स्टडीज’’ में शामिल कर लिया गया है।
दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि कुछ समय पहले गठित ‘‘कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी इन हिमालयन स्टडीज’’ पहल में दार्जिलिंग और कलिमपोंग पहाड़ी, सिलिगुड़ी तराई तथा दुआर्स क्षेत्र छूट गये थे ।
यह भी पढ़े | No Community Transmission in India: सीरोसर्वे हुआ खुलासा, देश में नहीं हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन.
बिष्ट के अनुसार, तब उन्होंने इन क्षेत्रों को कंसोर्टियम में शामिल करने की मांग करते हुए 23 मई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था जो नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं ।
उन्होंने बताया कि अब इन क्षेत्रों को कंसोर्टियम में शामिल कर लिया गया है।
यह भी पढ़े | घाटकोपर: तीन साल का लड़का नाले में गिरा, बचाव अभियान जारी : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे इस पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा आम लोगों को उपयुक्त नीति, योजनाओं और अनुपालन तंत्र का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का समुचित विकास भी होगा।
बिष्ट ने यह भी बताया ‘‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की, अनुसंधान का पोषण करने वाली योजना ‘‘स्ट्राइड’’ में परियोजना प्रस्ताव पेश करने के संदर्भ में भी हमारे क्षेत्र को शामिल करने का आदेश जारी किया गया है । ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)