लंदन, छह मई ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को स्थानीय चुनावों में पूरे इंग्लैंड में 48 परिषदों तथा 1,000 से अधिक वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा कि यह मौजूदा ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लोगों द्वारा ‘‘स्पष्ट रूप से खारिज किए जाने’’ का सबूत है।
इंग्लैंड की 317 परिषदों में से 230 में स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए लोगों ने बृहस्पतिवार को मतदान किया।
ब्रिटिश भारतीय नेता के अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से उनकी यह पहली चुनावी परीक्षा थी।
लेबर पार्टी अब स्थानीय सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है और यह 2002 के बाद पहली बार कंजर्वेटिव पार्टी से आगे निकल गई है।
बीबीसी के अनुसार, कंजर्वेटिव पार्टी को बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 48 परिषदों तथा 1,000 से अधिक वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है।
कंजर्वेटिव पार्टी के कई नेताओं ने इस हार के लिए सुनक को जिम्मेदार बताया है।
वहीं, लेबर पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह मौजूदा ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लोगों द्वारा स्पष्ट रूप से खारिज किए जाने का सबूत है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY